कांगड़ा में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा एक महीने की आध्यात्मिक यात्रा के बाद धर्मशाला लौट आए हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने लद्दाख में विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

धर्मशाला लौटने के बाद दलाई लामा ने स्थानीय भक्तों और अनुयायियों से मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद दिया।

