पीएम मोदी: बिहार में RJD-कांग्रेस ने माँ और महिलाओं का अपमान किया

पीएम मोदी: बिहार में RJD-कांग्रेस ने माँ और महिलाओं का अपमान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का वर्चुअल शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण को भारत के विकास का बड़ा आधार बताया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में हुई एक विवादित घटना पर कांग्रेस और RJD पर कड़ा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि दरभंगा जिले में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उनके और उनकी मां के लिए आपत्तिजनक बयान दिए गए। उन्होंने कहा, “मां हमारा संसार है। मां हमारा स्वाभिमान है। बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये केवल मेरी मां का अपमान नहीं है, यह देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है। मैं जानता हूं कि आप सभी को यह देखकर और सुनकर कितना बुरा लगा होगा। मेरी पीड़ा उतनी ही है जितनी बिहारवासियों की।” पीएम मोदी ने आगे बताया कि उनकी मां ने उन्हें देशसेवा का आशीर्वाद देकर भेजा था। उन्होंने कहा, “अब मेरी मां इस दुनिया में नहीं हैं। उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी RJD-कांग्रेस के मंच से उन्हें भद्दी गालियां दी गईं। उनकी कोई गलती नहीं थी, फिर यह अपमान क्यों?” प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर बिहार की महिलाओं के प्रति संवेदना जताई और कहा कि महिलाओं के जीवन से कठिनाइयां दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *