मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) को नया अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण के समय उन्होंने पिता का आशीर्वाद लिया। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद भी MPCA के अध्यक्ष रह चुके हैं। महाआर्यमन का परिचय ग्वालियर राजघराने के वारिस जन्म: 17 नवंबर 1995 (उम्र 29 वर्ष) पढ़ाई: दून स्कूल, देहरादून और येल यूनिवर्सिटी, अमेरिका से एमबीए

राजनीति से दूरी बनाकर मायमंडी स्टार्टअप की शुरुआत कृषि कारोबार से जुड़े इस स्टार्टअप की शाखाएँ आगरा, ग्वालियर, नागपुर और जयपुर में हैं सब्जियों की खरीद, पैकिंग और वितरण से हर महीने करोड़ों का टर्नओवर क्रिकेट प्रशासन में उतरकर महाआर्यमन सिंधिया ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है।

