
यूपी के कुशीनगर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार के इनामी बदमाश असलम और जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि ये आरोपी अक्सर स्कूल-कॉलेजों के बाहर घूमते थे और छात्राओं से छेड़छाड़ करते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी कलावा बांधकर लड़कियों को बहकाने और लव जिहाद जैसी घटनाओं में शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

