करनाल में आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस हिरासत में लिए गए पठानमाजरा फरार हो गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पहले भी अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में बाढ़ प्रबंधन को लेकर पंजाब सरकार और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की आलोचना की थी। वहीं, उनके

खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है और घटना की जांच की जा रही है।

