हल्द्वानी में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार से नैनीताल हाईकोर्ट जा रहे हेल्थ अफसरों की कार पर अचानक पहाड़ से एक बड़ा पत्थर गिर गया। पत्थर सीधे कार के बोनट पर आकर गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल

हुए हैं। गनीमत रही कि पत्थर सीधे गाड़ी की छत पर नहीं गिरा, वरना हादसा और भी गंभीर हो सकता था। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

