
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड बैंक का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी बैंक खातों में 105 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस पहल से राज्यभर में 1 करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

