
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया, जिसमें भारत का पहला “मेड-इन-इंडिया” सेमीकंडक्टर चिप उन्हें सौंपा गया। यह आयोजन देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता के साथ सेमीकॉन-इंडिया इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है । इस सम्मेलन में DLI योजना के तहत 23 चिप-डिज़ाइन प्रोजेक्ट्स की मंजूरी दी गई है, जो देश में डिजाइन नवाचार और R&D को बढ़ावा देंगे। इसके अलावा, इस सम्मेलन में 6 देशों की राउंड टेबल चर्चा होगी और हर देश के अलग-अलग मंडप भी बनाए जाएंगे, जहां अलग-अलग देश अपनी टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप को दिखाएंगे ।

