
यूएई और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में 1 सितंबर को खेला गया था, जिसमें अफगानिस्तान ने 38 रन से जीत हासिल की थी। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए और टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं । उन्होंने 98 मैचों में 165 विकेट ले लिए हैं, जिससे वह न्यूजीलैंड के टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया है ।

