दिल्ली-NCR में बारिश का सिलसिला जारी है, और मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी बारिश होती रहेगी । आज, 2 सितंबर को भी अच्छी बारिश की संभावना है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है । मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज

मध्यम बारिश की संभावना है, जिसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं । बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है ।

