
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने परिवार के व्यापारिक हितों को बढ़ाने के लिए भारत के साथ अमेरिका के रिश्तों की कुर्बानी दे दी है। सुलिवन ने कहा कि ट्रंप के परिवार का पाकिस्तान से व्यापारिक संबंध है, जिसके कारण उन्होंने भारत को दरकिनार कर दिया है । सुलिवन ने यह भी कहा कि ट्रंप की इस नीति से न केवल भारत-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुंचा है, बल्कि यह अमेरिका के हितों के विरुद्ध भी है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दशकों से काम किया जा रहा है, लेकिन ट्रंप की नीति से इसे नुकसान पहुंचा है ।

