सूडान दारफुर में भूस्खलन त्रासदी, 1,000 से ज्यादा की मौत, पूरा गांव मलबे में दबा

सूडान दारफुर में भूस्खलन त्रासदी, 1,000 से ज्यादा की मौत, पूरा गांव मलबे में दबा

अफ्रीकी देश सूडान से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पश्चिमी क्षेत्र दारफुर के मर्रा पर्वतों में भीषण भूस्खलन हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में तरासिन गांव पूरी तरह तबाह हो गया। विद्रोही समूह सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 1,000 लोगों की मौत हो गई है। गांव के सभी लोग मलबे में दब गए और केवल एक शख्स जिंदा बच पाया। जानकारी के अनुसार, अगस्त के अंत में कई दिनों तक भारी बारिश हुई थी। इसी के चलते 31 अगस्त को यह भीषण लैंडस्लाइड हुआ। स्थानीय समूहों का कहना है कि यह हाल के वर्षों में सूडान की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदा है। फिलहाल मलबे से शव निकालने का काम जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *