गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. सड़कों पर घंटों लंबा जाम, जगह-जगह जलभराव और स्कूलों की छुट्टियों के बीच जिला प्रशासन और मौसम विभाग दोनों ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं. गुरुग्राम जिला प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. साथ ही स्कूलों से ऑनलाइन क्लास लेने को कहा गया है.

इसके साथ ही कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की अपील की गई. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने गुरुग्राम में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

