तांत्रिक मौलाना की करतूतें उजागर, महिलाओं का शोषण कर फरा

तांत्रिक मौलाना की करतूतें उजागर, महिलाओं का शोषण कर फरा

धार्मिक चोला ओढ़कर ढोंग करने वाले एक तथाकथित तांत्रिक मौलाना की शर्मनाक करतूत सामने आई है। मदरसा संचालक मौलाना अफजल महिलाओं को तंत्र-मंत्र के नाम पर फंसाकर उनका शारीरिक शोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह खासकर संतानहीन महिलाओं को निशाना बनाता था। उनके भरोसे का फायदा उठाकर तांत्रिक क्रिया के बहाने अश्लील हरकतें करता और उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। सोशल मीडिया पर मौलाना के पांच अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। उसने अपने घर और दुकान दोनों पर ताला जड़ दिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक किसी महिला ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। स्थानीय लोग दबे स्वर में उसकी करतूतों की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से पीड़ित सामने नहीं आ रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *