राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं का दिमाग घुटने में है, इसलिए वे सिर्फ बिहारवासियों को ठगने के सपने देखते हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता की ताकत वे बिहार से लेंगे, लेकिन पूंजी निवेश और

औद्योगिकीकरण की ताकत गुजरात को देंगे। उन्होंने इसे बिहार के दोहन का खेल बताया और साफ कहा कि बिहारवासी अब यह चलने नहीं देंगे। तेजस्वी यादव इन दिनों वोटर अधिकार यात्रा पर हैं और लगातार भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं।

