प्रयागराज: महिला पंचायत सहायक का ब्लॉक दफ्तर में हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रयागराज: महिला पंचायत सहायक का ब्लॉक दफ्तर में हाईवोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के भगवतपुर ब्लॉक परिसर में महिला पंचायत सहायक ने जमकर हंगामा किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह अपनी चप्पल उतारकर दूसरी पंचायत सहायक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पंचायत सहायकों के बीच कई दिनों से व्हाट्सऐप ग्रुप पर विवाद चल रहा था। गाली-गलौज से शुरू हुआ यह झगड़ा आखिरकार ब्लॉक ऑफिस में हाथापाई तक पहुंच गया। महिला अपने दो साथियों के साथ पहुंची थी और पूरे विवाद का वीडियो उन्हीं ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *