श्री राधा अष्टमी के पावन अवसर पर बरसाना के श्री राधा रानी मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में राधे-राधे के जयकारे गूंज उठे। इस अवसर पर मंदिर को सुंदर पुष्पों से सजाया गया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। रंग-बिरंगे फूलों

की वर्षा ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया। भक्तों ने राधारानी के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य माना और उत्सव का उल्लास देर रात तक चलता रहा।

