खेत में सोहनी के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत,पांच झुलसी इलाज जारी सोमवार की सुबह हुई बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली,सभी मृतक और झुलसे दनियालपुर कुरई गांव की रहने वाली विओ – कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि अन्य पांच महिलाएं बुरी तरह झुलस गई जिनका अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में इलाज चल रहा है। सोमवार की सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की कड़कन भी काफी तेज थी।मोहनिया थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरई गांव में खेत में सोहनी करने के लिए गई 8 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई जिसमें घटनास्थल पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि अन्य पांच महिलाएं बुरी तरह झुलस गए आनंद फलन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल महिलाओं का इलाज जारी है।

मृतक महिलाओं की पहचान दनियालपुर कुरई गांव निवासी अशोक राम की 45वर्षीय पत्नी मगरी देवी,मदन राम की 45वर्षीय पत्नी प्रेमशिला देवी और मनोज राम की 40वर्षीय पत्नी कुमारी देवी बताई जा रही है।वहीं झुलसी हुई महिलाएं गीता देवी 40वर्ष,जानकी देवी 45वर्ष,कुंती देवी 40वर्ष,मीरा देवी 35वर्ष और पुष्पा देवी 40वर्ष है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोहनिया पुलिस कागजी प्रक्रिया में जुट गई है,वहीं घटनास्थल पर मोहनिया विधायक संगीता कुमारी भी पहुंची। मोहनिया अंचलाधिकारी पुष्पलता कुमारी ने बताया कि सात महिलाएं खेत में काम करने गई हुई थी आकाशीय बिजली गिरने से चार झुलस गई जबकि तीन महिलाओं की मौत हो गई, पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे की प्रक्रिया की जाएगी।

