केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा में भारत के पहले टेम्पर्ड ग्लास निर्माण संयंत्र का शुभारंभ किया। यह संयंत्र ऑप्टिमस कंपनी द्वारा स्थापित किया गया है। खास बात यह है कि अब टेम्पर्ड ग्लास के आयात की आवश्यकता काफी कम हो जाएगी, क्योंकि यहां हर साल 2.5 करोड़ टेम्पर्ड ग्लास का उत्पादन

होगा। यह कदम भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा योगदान देगा और मोबाइल तथा इलेक्ट्रॉनिक उद्योग को मजबूत आधार प्रदान करेगा। उद्घाटन के मौके पर मंत्री ने कहा कि यह संयंत्र न केवल घरेलू मांग को पूरा करेगा बल्कि भविष्य में भारत को ग्लोबल सप्लाई हब भी बनाएगा।

