दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर में वेस्ट दिल्ली लायंस ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को सात विकेट से हराया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कप्तान नीतीश राणा और गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी बीच मैदान पर भिड़ गए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक साफ दिख रही है, हालांकि अंपायर और खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मैच में राणा का बल्ला खूब चला। उन्होंने 55 गेंदों में 243.64 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 134 रन जड़े। उनकी पारी की बदौलत वेस्ट दिल्ली ने 17 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया।

