न्यायालय सब जज-2 संजीत चंद्रा के आदेश पर जोगोजीतपुर में दखल दिहानी का कार्य संपन्न सब जज-2 संजीत चंद्रा के न्यायालय में चल रहे टाइटल एग्जीक्यूशन 8/23 बाबूधन मरांडी बनाम शिवनाथ मुर्मू और अन्य के मामले में बाबूधन मरांडी को करीब 20 बीघा जमीन दखल दिलाया गया। इस दौरान

नाजिर कामेश्वर दास, अनुसेवक रामाशंकर, प्रधान, अमीन और आमड़ापाड़ा पुलिस की उपस्थिति रही। यह कार्रवाई गांव जोगोजितपुर, आमड़ापाड़ा में की गई।

