सार्वजनिक गणेश महोत्सव सम्पन्न, भावुक श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को दी विदाई 

सार्वजनिक गणेश महोत्सव सम्पन्न, भावुक श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को दी विदाई 


सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, रेलवे मैदान द्वारा आयोजित 27 वें गणपति महोत्सव का समापन बीती रात प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया।इस वर्ष गणपति महोत्सव को चार दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।रेलवे मैदान पाकुड़ चार दिनों तक गणपति बप्पा मोरिया मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों से गूंजता रहा।27 वें गणपति महोत्सव में चार दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां पड़ोसी राज्य बंगाल बिहार के साथ-साथ पाकुड़ जिले के भी अनेक कलाकारों ने अपनी कला का जौहर दिखाकर हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

चौथी और अंतिम दिन डांडिया और मटका फोड़ का कार्यक्रम किया गया,जिसमें समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।मटका फोड़ में समिति के सदस्य अजीत कुमार मंडल ने मटका फोड़ कर पुरस्कार अपने नाम किया।इसके उपरांत गणपति बप्पा का विशालकाय प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया।इस शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। समिति के सदस्य डांडिया करते हुए नाचते गाते शहर में घूमते रहे।इस नगर भ्रमण के क्रम में पुलिस प्रशासन के लोग भी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते नजर आए। बागतीपाड़ा स्थित मनसा मंदिर तालाब के पास विशालकाय गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। समिति के पूजनोत्सव को सफल बनाने में संस्थापक हिसाबी राय, अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी, संरक्षक संजय कुमार ओझा, सचिव अजीत मंडल, तनमय पोद्दार, राणा शुक्ला, संजय कुमार राय, ओमप्रकाश नाथ, पिन्टू हाजरा सहित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *