सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव के तीसरे दिन एन डी ए पूर्व प्रत्याशी अज़हर इस्लाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। महोत्सव के तीसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता में कुल 43 टीम ने भाग लिया था जिसमें 16 प्रतिभागियों ने फाइनल में जगह बनाई। जज क्रमशः संजु जयसवाल और शंकरलाल साह ने विजेताओं का चयन किया।युगल नृत्य में सुमन और दीया की जोड़ी ने प्रथम, अकरो और रोशन ने द्वितीय तथा अनिशा और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में स्ट्रीट डांस ग्रुप प्रथम, एसएन डांस ग्रुप द्वितीय और बी2 डांस ग्रुप तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में मुरारोई की आयशा खातुन प्रथम, अमाया तिवारी द्वितीय और तनीषा साहा तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में मालदा के शंकर भगत प्रथम, पश्चिम बंगाल के मुरारोई के जय प्रमाणिक द्वितीय और मुर्शिदाबाद के सोनु बसफेयर तृतीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम में ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय

कलाकार नील मंडल और मधुसुदन मंडल ने अपने गायन से माहौल को खुशनुमा बना दिया। विजेताओं को समाजसेवी अजहर इस्लाम, ईआरएमयू अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सचिव संजय कुमार ओझा, प्रभात खबर ब्यूरो चीफ रमेश भगत, कनिष्ठ अभियंता रणधीर कुमार और शंकरलाल शाह ने पुरस्कृत किया। अजहर इस्लाम ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से अनवरत चल रहा यह आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने गणेश पूजा समिति व हिसाबी राय के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की बात कही।

