
नगर अध्यक्ष ने नगर परिषद के प्रशासक से मिलकर मांगपत्र सौंपा कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के निर्देश पर नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी से मुलाकात कर एक आवेदन सौंपा। आवेदन में वार्ड न० 14 के नलपोखर में नाली, चापकल, सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं लंबे समय से निर्मित बंद पड़े शौचालय को संचालित करने हेतु मांग किया गया।इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज ने वहां के लोगों को हो रही परेशानियों का भी जिक्र किया।उन्होंने ये भी बताया कि यह मांग वहां के लोगों द्वारा कई दिनों से की जा रही है। कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता यूसुफ अंसारी मौजूद थे।

