उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया


उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हिरणपुर दामिन डाक बंगला परिसर स्थित पूजा पंडाल में सार्वजनिक गणेश पूजा कमिटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ किया। पूर्व निर्धारित गणेशोत्सव की इस रजत जयंती वर्ष के शिविर में वरुण रजक यादव चन्द्र शील,भाष्कर बर्धन, मुन्ना कुमार भगत, देवभूषण सिंह, दुलाल सेन, राजू हाजरा, जयप्रकाश सहित 25 लोगो ने रक्तदान किया। डीसी व एसपी ने रक्तदाताओं के बीच प्रशस्तिपत्र का वितरण किया। इसके पूर्व डीसी व एसपी ने भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद डीसी व एसपी ने थाना प्रांगण में 25 फलदार पौधरोपण किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डीसी ने कहा कि इस पूजा कमिटी की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम को लेकर शुभकामना।

इस अवसर पर रक्तदान शिविर व पौधरोपण कार्य का प्रशंसनीय कार्य किया है। इस तरह का कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हिरणपुर बाजार के जर्जर नालियों को दुरुस्त किया गया। सड़क किनारे सोलर लाइट भी लगाई जा रही है। जल्द ही जर्जर सड़क का भी निर्माण कार्य की जाएगी। एसपी ने कहा कि पूजा कमिटी द्वारा रक्तदान शिविर व पौधरोपण कर उल्लेखनीय कार्य किया है। पौधरोपण को लेकर सभी को आगे आकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर बीडीओ टुडू दिलीप, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह,पूजा कमिटी के अध्यक्ष अजय यादव,दीपक साहा, सुमित भगत सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *