पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लागू किए गए आदि कर्मयोगी अभियान के बाबत जानकारी साझा किया। यह अभियान धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का एक घटक है। उन्होंने कहा इसका उद्देश्य सांस्कृतिक रूप से जुड़े हुए सामांजस्य एवं अभिसरण मुक्त जमीनी स्तर का नेतृत्व कर्ताओं का समूह तैयार करना है ताकि जनजातीय क्षेत्रों में

अंतिम छोर तक सेवाओं की आपूर्ति किया जा सके।इस अभियान के तहत जिले के छः प्रखंडों में 400 से अधिक आदिवासी बहुल गांवों को चिन्हित किया गया है जिसके तहत चार लाख से अधिक आदिवासी नागरिकों का उत्थान किया जाएगा।

