बीते दिन दिनांक 29 अगस्त की रात्रि 8.30 बजे के आस पास सनातनी सागर चौधरी की सूचना पर रामभक्त सेवा दल के जिलाध्यक्ष रतन भगत ने एक पिकअप पर लदे सात गौवंश को मुक्त करवाया। कई संगठनों द्वारा गौ सेवा के क्षेत्र में कई प्रकार के कार्य किया जाता है।इसी क्रम में बीते रात रामभक्त सेवा दल ने पाकुड़ हिरणपुर मुख्य सड़क स्थित सोलागाड़िया और सोनाजोड़ी के बीच एक पिकअप वाहन में लदे अवैध तरीके से कुल 7 गौ माता को रेस्क्यू करते हुए प्रशासनिक आलाधिकारियों को सूचित करते हुए गश्ती टीम के साथ नगर थाना को सुपुर्द किया। मामले को लेकर संगठन के राष्ट्रीय

अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर ने बताया कि हिरणपुर से लौटने के क्रम में उनकी नजर सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने देखा कि 7 गौ माता को बुरी तरीके से बांधा गया था।इसी बीच चालक मौका पाते ही फरार हो गया। इस मामले में संगठन के जिलाध्यक्ष के द्वारा नगर थाना में आवेदन भी दिया गया। नगर थाना आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

