
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान दौरे के दौरान घोषणा की कि भारत और जापान मिलकर चंद्रयान-5 मिशन को अंजाम देंगे। इसरो और जेएएक्सा के बीच हुए समझौते के तहत यह मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र की खोज करेगा। इसे JAXA के H3-24L रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। मिशन में इसरो लैंडर विकसित करेगा, जबकि जापान रोवर उपलब्ध कराएगा। इसका मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के स्थायी छायांकित क्षेत्रों में जल और अन्य वाष्पशील तत्वों की खोज करना है। पीएम मोदी ने कहा कि यह साझेदारी न केवल अंतरिक्ष विज्ञान को आगे बढ़ाएगी, बल्कि धरती पर जीवन को भी बेहतर बनाएगी।

