लखनऊ में कार पर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी 

लखनऊ में कार पर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी 

लखनऊ में बेखौफ रईसजादों का हुड़दंग एक बार फिर सामने आया है। गोमती नगर इलाके की सड़कों पर 15-20 युवकों ने कार के ऊपर बैठकर और खिड़की से झांककर वीडियो बनाया, जिसे गानों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा गया कि हुड़दंगियों ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि युवकों ने महज फेम बटोरने के लिए यह स्टंट किया। वायरल वीडियो पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फुटेज में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *