धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो ने मेजर ध्यानचंद जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बोकारो सेक्टर-5 स्थित लाइब्रेरी मैदान में आयोजित मिनी मैराथन का उद्घाटन किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों से अपील की कि वे मोबाइल और वीडियो गेम्स की दुनिया से बाहर निकलकर ओपन खेलों में भाग लें। सांसद ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने आयोजन

समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम क्षेत्र की प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं और सभी प्रतिभाशाली बच्चों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

