नेपाल सीमा से घुसपैठ की आशंका, तीन पाक आतंकी बिहार में दाखिल!

नेपाल सीमा से घुसपैठ की आशंका, तीन पाक आतंकी बिहार में दाखिल!

नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की आशंका के बाद बिहार के सीमावर्ती जिलों किशनगंज, अररिया और सुपौल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूचना है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मो. उस्मान, आदिल हुसैन और हसनैन अली नेपाल से होकर बिहार में प्रवेश कर सकते हैं। सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। हर आने-जाने वाले की बारीकी से जांच की जा रही है।

गांवों में चौकीदारों को भी सतर्क किया गया है। थानों को तीनों आतंकियों की तस्वीरें भेजी गई हैं। अररिया के बथनाहा में एक बस से 47 लाख 49 हजार रुपये नकद और नशीली दवाएं बरामद की गईं, हालांकि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सुपौल और अन्य सीमाई इलाकों में यात्रियों के दस्तावेजों की जांच हो रही है। एसएसबी अधिकारी के अनुसार, सामान्य हालात में भी जवान 24 घंटे मुस्तैद रहते हैं, लेकिन आतंकियों की सूचना के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *