राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित


पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।सर्वप्रथम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शत शत नमन किया गया।उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस, केवल खेल का उत्सव नहीं है बल्कि खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का प्रतीक है। मेजर ध्यानचंद ने अपने समर्पण और अद्भुत खेल प्रतिभा से भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। खेल हमें स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं। आज आवश्यकता है कि हर घर से खिलाड़ी निकलें और जिले का नाम राज्य व देश स्तर पर उज्ज्वल करें। खेलेगा पाकुड़, खिलेगा झारखंड का यह नारा संकल्प और हमारी ऊर्जा का प्रतीक है। जिला प्रशासन हमेशा खेल और खिलाड़ियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर पाकुड़ जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जवाहर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली, सचिव रणवीर सिंह, पाकुड़ जिला हॉकी एवं कुश्ती संघ के प्रकाश सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *