
अमेरिका संग चल रहे टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान दौरा चर्चा में है। टोक्यो में पीएम मोदी ने जापान के 16 प्रांतों के गवर्नरों से मुलाकात की और भारत-जापान विशेष रणनीतिक साझेदारी के तहत राज्य-प्रांत सहयोग पर बल दिया। मोदी ने कहा कि अब संबंधों को नई दिशा देने का समय है, जिससे व्यापार, स्टार्टअप, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़े। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी ने जापानी प्रांतों को भारत की विकास यात्रा में साझेदार बनने का आमंत्रण दिया। गवर्नरों ने भी द्विपक्षीय सहयोग को अगले स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई।

