अमेरिका के सुपर एडवांस माने जाने वाले फाइटर जेट्स की पोल लगातार खुल रही है। हाल ही में अलास्का में F-35 क्रैश हुआ था और अब पोलैंड में एयर शो की रिहर्सल के दौरान F-16 फाइटर जेट हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई। सेंट्रल पोलैंड के राडोम में एयर शो की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक आसमान से आग का गोला नीचे गिरा।

यह था पोलिश वायुसेना का F-16 फाइटिंग फाल्कन। प्लेन जमीन पर गिरते ही आग की लपटों में घिर गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसे की पुष्टि पोलैंड के रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक कामिज ने की। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और कहा— ईश्वर पायलट की आत्मा को शांति दें। F-16 की ताकत: अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन का बनाया यह लड़ाकू विमान दुनिया की 25 से ज्यादा वायु सेनाओं के बेड़े में शामिल है। रफ्तार: मैक 2 यानी 2400 किमी/घंटा सिंगल इंजन, सुपरसोनिक, मल्टीरोल हर मौसम में लड़ाई की क्षमता लेकिन हाल के हादसे—अलास्का में F-35 का क्रैश और अब पोलैंड में F-16 का हादसा—इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

