
जापान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा और फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान भारत-जापान के आपसी संबंधों को और मज़बूत बनाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान एशिया ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में शांति और प्रगति के लिए एक अहम साझेदारी निभा रहे हैं। सुगा और किशिदा ने भी भारत के साथ रिश्तों को और गहरा करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान रक्षा, टेक्नोलॉजी और आर्थिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री मोदी की यह मुलाकात दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ने वाली मानी जा रही है।

