टोक्यो, जापान में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गायत्री मंत्र की गूंज के बीच भव्य स्वागत किया गया। पूरा माहौल मंत्रोच्चारण से दिव्य और ऊर्जा से भरा नजर आया। भारतीय संस्कृति और परंपरा की इस झलक ने जापान की धरती पर एक अद्भुत वातावरण बना दिया। प्रधानमंत्री मोदी का यह स्वागत न

केवल भारत और जापान की गहरी मित्रता का प्रतीक है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि भारतीय संस्कृति की लोकप्रियता और प्रभाव पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। टोक्यो में यह दृश्य भारतीयों के लिए गर्व का पल था।

