उज्जैन में अंगारा रेस्टोरेंट जमींदोज, भारी पुलिस बल तैनात |

उज्जैन में अंगारा रेस्टोरेंट जमींदोज, भारी पुलिस बल तैनात |

उज्जैन में एक बार फिर बुलडोजर चला है। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास बेगम बाग क्षेत्र में अवैध रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गई। सुबह 9 बजे शुरू हुई कार्रवाई में प्रशासन ने अंगारा रेस्टोरेंट को जमींदोज़ कर दिया। यह रेस्टोरेंट महाकाल मंदिर से महज़ 100 मीटर की दूरी पर था और लंबे समय से विवादों में था। हिंदू संगठनों ने कई बार इसका विरोध भी जताया था।

कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। मौके पर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 100 से अधिक प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। उज्जैन विकास प्राधिकरण का कहना है कि यह भूखंड मूल रूप से आवासीय उपयोग के लिए था, लेकिन इसे व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा था। लीज भी समाप्त हो चुकी थी और कोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद यह कदम उठाया गया। खास बात यह है कि इसी क्षेत्र में कुछ महीने पहले भी 12 बिल्डिंगों पर बुलडोजर चलाया गया था और अब आगे की कार्रवाई भी जारी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *