उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं


आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त के द्वारा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को रखा। उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इसके अलावे जनता दरबार के दौरान जमीन, वन विभाग,शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग से संबंधित मामले एवं आवेदन शिकायत के रूप में आये। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें, उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *