
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जेएसएलपीएस के सखी मंडल के दीदियों हेतु चौदह दिवसीय जुट प्रोडक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए राजेश कुमार मिश्रा ने सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रशिक्षण का लाभ उठाकर व्यवसाय शुरु करने की अपील करते हुए कहा की भारतीय स्टेट बैंक हमेशा उनके साथ हैं।आरसेटी द्वारा ग्रामीण बेरोजगारों को स्वरोजगार हेतु सत्तर तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इनमें से अपने सुविधानुसार प्रशिक्षण का चयन कर स्वरोजगार कर सकते हैं। आरसेटी भारत सरकार की एक ऐसी संस्था है जिसमें निशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ ऋण की भी व्यवस्था की जाती है।शुभम कुमार सिंह ने दीदियों की आय वृद्धि पर जोर देते हुए कहा कि आरसेटी में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा हैं। इस निशुल्क प्रशिक्षण का अधिकाधिक लाभ ले।अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान के वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजन के तहत चयनित लाभुकों आरसेटी द्वारा ऐसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।आरसेटी में प्रशिक्षुओ को जुट से बनी वस्तुओं के साथ बैंकिंग, विपणन, वित्तीय समावेशन आदि से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।

