बिहार की राजधानी पटना में राजनीतिक घमासान देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के समर्थकों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते-देखते हाथापाई और झड़प में बदल गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही

पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया और स्थिति को शांत कराया। इस झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

