सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान के द्वारा सांस्कृतिक संध्या सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त पाकुड मनीष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि 27 वर्षों से अनवरत इतने भव्य कार्यक्रम का आयोजन करना एक बड़ी बात है।कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में महिला और बच्चों की उपस्थिति शहरवासियों में समिति पर विश्वास को दिखाती है।कार्यक्रम

का संचालन अनिकेत गोस्वामी, कैलाश मध्यान्ह व हिसाबी राय ने किया।कार्यक्रम में पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, मुराराई, रामपुरहाट, मालदा व जंगीपुर के प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में संजु जयसवाल व शंकरलाल साह मौजूद रहे।

