आज कैमूर जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन, भभुआ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना कांग्रेस दफ्तर में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए और केंद्र सरकार की निंदा की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह कुशवाहा ने कहा कि पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस दफ्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेट तोड़कर घुसपैठ की, कार्यकर्ताओं से मारपीट की और वाहनों में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री स्तर के लोग हिंसा पर उतर आएं तो ये लोकतंत्र के लिए खतरा है। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय तिवारी और संजय सिंह (भगवानपुर) ने भी घटना की निंदा की और कहा कि कांग्रेस

शांतिपूर्वक जवाब देगी। गौरतलब है कि यह विवाद एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक की है, जहां से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। कैमूर कांग्रेस ने इस पूरी घटना को साजिश बताया और कहा कि समय आने पर जनता और पार्टी इसका करारा जवाब देगी।

