भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें बढ़ीं। एंकर – सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से बढ़त का सिलसिला जारी है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 29 अगस्त को भी सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख, 2 हजार के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है यानी भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी महंगा हुआ है. राष्ट्रीय स्तर पर 995 % शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 101680 रुपये है, जो गुरुवार को 101100 रुपये था. वहीं, 916 % शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की बात करें तो

ये आज 93514 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है, जो कल 92980 रुपये का था. 750 % शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत आज 76567 रुपये है और 585 % शुद्धता वाले 14 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 59722 रुपये है. चांदी का भाव आज 117256 रुपये किलो है, जो गुरुवार को 117110 रुपये थी. आपको बता दें इन कीमतों में GST एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर आपको मेकिंग चार्ज भी अलग से देने होंगे.

