प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के दौरान भारत-जापान ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जापान टेक्नोलॉजी पावर हाउस है और भारत टैलेंट पावर हाउस, और जब दोनों साथ आएंगे तो दुनिया बदल जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कम्प्यूटिंग और स्पेस में साहसिक कदम उठाए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ऑटो सेक्टर में दोनों देशों की साझेदारी सफल रही, उसी तरह बैटरीज, शिप बिल्डिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सेमीकंडक्टर में भी सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” का नारा दिया और कहा कि भारत-जापान मिलकर ग्लोबल साउथ के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है और भारत आज विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल का ज़िक्र करते हुए साझेदारी को और मजबूत बनाने की बात कही।

