बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरभंगा पुलिस ने रिज़वी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। यह विवाद उस समय खड़ा हुआ था जब अतरबेल में आयोजित एक रैली में मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद द्वारा करवाया गया था। बाद में नौशाद ने सफाई देते हुए कहा कि अभद्र भाषा किसी बाहरी व्यक्ति ने इस्तेमाल की और उन्होंने

इसके लिए माफी भी मांगी। इस घटना पर बीजेपी ने सख्त रुख अपनाते हुए दरभंगा कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए उन्हें ‘‘दो बिगड़ैल राजकुमार’’ कहा और देश से माफी मांगने की मांग की। इस घटना को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

