बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान के बांद्रा स्थित घर पर गणपति विसर्जन को संगीत, नृत्य और भक्ति से भरपूर एक उत्सव में बदल दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान खान ढोल की थाप पर परिवार और दोस्तों संग जमकर नाचते दिखाई दिए। इस मौके पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने पति ज़हीर इकबाल के साथ शामिल हुईं और दोनों सलमान के साथ थिरकते नज़र आए।

विसर्जन से पहले अंतिम आरती के दौरान सलमान, आयुष शर्मा, अर्पिता खान और परिवार के अन्य सदस्य भावुक होकर बप्पा का आशीर्वाद लेते दिखे। सलमान हर साल गणेश चतुर्थी को धूमधाम से मनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी परिवार संग आरती का वीडियो साझा किया था। फिल्मों की बात करें तो सलमान इन दिनों बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वह कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभाएंगे। इसके साथ ही वह बिग बॉस 19 की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

