250 करोड़ Gmail यूजर्स का डेटा लीक, अब तक का सबसे बड़ा साइबर अटैक | 

250 करोड़ Gmail यूजर्स का डेटा लीक, अब तक का सबसे बड़ा साइबर अटैक | 

दुनिया का सबसे बड़ा डेटा लीक सामने आया है। 250 करोड़ Gmail यूजर्स का डेटा ऑनलाइन लीक हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ब्रीच Salesforce के क्लाउड प्लेटफॉर्म पर हुआ है, जहां हैकर ग्रुप ShinyHunters ने हमला किया। गूगल के थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप के अनुसार, हैकर्स ने सोशल इंजीनियरिंग और फर्जी कॉल्स का इस्तेमाल कर आईटी स्टाफ को जाल में फँसाया और फर्जी ऐप कनेक्ट कर करोड़ों यूजर्स का डेटा चुरा लिया।

हालांकि गूगल ने कहा है कि यूजर्स का पासवर्ड लीक नहीं हुआ, लेकिन हैकर्स के हाथ कॉन्टैक्ट डिटेल्स, बिज़नेस नाम और कई निजी जानकारियां लग चुकी हैं। इसी वजह से कई यूजर्स को अब फिशिंग ईमेल्स, फर्जी कॉल्स और फ्रॉड मैसेज मिल रहे हैं। एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि यूजर्स तुरंत पासवर्ड बदलें, कॉमन पासवर्ड का इस्तेमाल बंद करें और अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *