शिविर में कुल 24 निष्पादित अभिलेख में 22 लाख 26 हजार 372 रूपए का निष्पादन किया गया।ॠण समाधान योजना के तहत नीलाम पत्र वाद का मेगा शिविर का आयोजन उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार कक्ष में आयोजित की गई। साथ में माननीय अध्यक्ष, पंचम राज्य वित्त आयोग, झारखंड अमरेन्द्र प्रताप

सिंह उपस्थित रहे। इस मेगा शिविर में बैंक एवं नीलाम बकायेदार शामिल हुए।मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, जिला निलाम पत्र पदाधिकारी सह पाकुड़ अंचलाधिकारी अरबिंद कुमार बेदिया, कार्यपालक दंडाधिकारी कांति रश्मि समेत अन्य उपस्थित थे।

