अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वीजा नियमों को लेकर बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इस कदम का सीधा असर विदेशी छात्र, एक्सचेंज विजिटर्स और विदेशी पत्रकारों पर पड़ेगा। पहले इनका वीजा पढ़ाई, प्रोग्राम या नौकरी की अवधि तक मान्य होता था। लेकिन अब प्रस्तावित नियम के तहत एक निश्चित समय सीमा तय होगी।

छात्रों और एक्सचेंज विजिटर्स का वीजा अब अधिकतम 4 साल तक ही होगा। पत्रकारों का वीजा अधिकतम 240 दिन, और खासतौर पर चीन व हांगकांग के पासपोर्ट धारकों के लिए सिर्फ 90 दिन तक सीमित होगा। हालांकि वीजा धारक आगे बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का कहना है कि यह बदलाव सुरक्षा जोखिम और वीजा के दुरुपयोग को रोकने के लिए ज़रूरी है।

