UPITS 2025: योगी सरकार दिखाएगी यूपी की आर्थिक और औद्योगिक ताकत

UPITS 2025: योगी सरकार दिखाएगी यूपी की आर्थिक और औद्योगिक ताकत

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक ताकत का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन में पुरानी योजनाओं की उपलब्धियों के साथ-साथ नए उद्योग प्रोत्साहन प्रोग्राम भी प्रदर्शित किए जाएंगे । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इस मेगा इवेंट के माध्यम से निवेशकों को आकर्षित करने और प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में पेश करने का प्रयास करेगी। इसमें ODOP उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, गंगा एक्सप्रेस-वे, डिजिटल निवेश पोर्टल और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की झलक दिखाई जाएगी । इसके अलावा, योगी सरकार नई उद्योग प्रोत्साहन योजनाएं, MSME वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम और निर्यात बढ़ाने के लिए विशेष स्कीम्स को लॉन्च कर सकती है। साथ ही, उद्यमियों के लिए इनोवेशन सपोर्ट, महिला उद्यमिता प्रोत्साहन और स्टार्टअप्स के लिए सब्सिडी जैसी योजनाओं के विषय में भी घोषणा हो सकती है ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *